Best Career Option After 12th Pass: आज का यह लेख उन छात्रों के लिए है जो अभी अभी 12वीं कक्षा पास करने वाले हैं या कर चुके हैं और सोच रहे हैं की – “अब आगे क्या करें?” यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यही वो मोड़ है जहां से आपके करियर की दिशा तय होती है। और गूगल के एक रिपोर्ट के मुताबिक़ लगभग 70% स्टूडेंट्स यही पर गलती कर देतें हैं। आज 2025 में 12वी के बाद कई तरह के कोर्स और करियर विकल्प उपलब्ध होते हैं, और इतने सारे विकल्प उपलब्ध होने के कारण स्टूडेंट कंफ्यूज हो जातें हैं की सही विकल्प कौनसा है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की योजनाओं के अनुसार सही फैसला लें।
इस लेख में हम 12वीं के बाद मिलने वाले विभिन्न स्ट्रीम्स के करियर विकल्पों को सरल हिंदी में समझाएंगे। तो हर स्टूडेंट्स से अनुरोध है की इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
12वीं के बाद करियर विकल्प- साइंस स्ट्रीम
1. मेडिकल (MBBS): अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो MBBS एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें सर्जन, स्पेशलिस्ट या जनरल फिजिशियन बनने के मौके मिलते हैं।
- कोर्स का नाम: MBBS
- अवधि: 5.5 साल (1 साल इंटर्नशिप सहित)
- योग्यता: 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के साथ 50% अंक, NEET पास करना जरूरी
- शुरुआती सैलरी: ₹5 लाख से ₹15 लाख प्रति वर्ष
2. इंजीनियरिंग (B.Tech/B.E): इंजीनियरिंग में कई स्पेशलाइजेशन हैं जैसे कंप्यूटर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि। यह एक लोकप्रिय और अच्छी सैलरी वाला क्षेत्र है।
- कोर्स का नाम: B.Tech
- अवधि: 4 साल
- योग्यता: 12वीं में PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के साथ 50% अंक
- शुरुआती सैलरी: ₹5 लाख से ₹15 लाख प्रति वर्ष
3. फार्मेसी (B.Pharm): अगर आप मेडिकल फील्ड में लेकिन डॉक्टर नहीं बनना चाहते, तो फार्मेसी एक अच्छा विकल्प है।
- कोर्स का नाम: B.Pharm
- अवधि: 4 साल
- योग्यता: 12वीं साइंस (अंग्रेजी अनिवार्य विषय हो सकता है)
- शुरुआती सैलरी: ₹4 लाख से ₹7 लाख प्रति वर्ष
4. नर्सिंग (B.Sc Nursing): यह सेवा का एक अच्छा क्षेत्र है और देश-विदेश में इसकी मांग है।
- कोर्स का नाम: B.Sc Nursing
- अवधि: 4 साल
- योग्यता: 12वीं में PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी)
- शुरुआती सैलरी: ₹2 लाख से ₹6 लाख प्रति वर्ष
5. एस्ट्रोनॉमी/एस्ट्रोफिजिक्स: अगर आप अंतरिक्ष और तारों की दुनिया में रुचि रखते हैं, तो यह एक दिलचस्प करियर है।
- कोर्स का नाम: B.Sc Astrophysics / B.Tech Space Tech
- अवधि: 3 या 4 साल
- योग्यता: 12वीं में PCM के साथ 50%
- शुरुआती सैलरी: ₹10 लाख से ₹36 लाख प्रति वर्ष
12वीं के बाद करियर विकल्प- कॉमर्स स्ट्रीम
1. चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA): यह एक प्रतिष्ठित और हाई-सैलरी वाला करियर है, जिसमें टैक्स, ऑडिट और फाइनेंस का काम होता है।
- कोर्स का नाम: CA
- अवधि: 4–5 साल
- योग्यता: 12वीं में 50% और एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना
- शुरुआती सैलरी: ₹8 लाख से ₹13 लाख प्रति वर्ष
2. बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com): यह एक पारंपरिक कोर्स है जो अकाउंटिंग, फाइनेंस, इकॉनॉमिक्स सिखाता है।
- कोर्स का नाम: B.Com
- अवधि: 3 साल
- योग्यता: 12वीं में 50%
- शुरुआती सैलरी: ₹2 लाख से ₹4 लाख प्रति वर्ष
3. कंपनी सेक्रेटरी (CS): सीएस का काम कंपनी के लीगल और फाइनेंशियल नियमों को देखना होता है।
- कोर्स का नाम: CS
- अवधि: 3 साल
- योग्यता: 12वीं में 50% और एंट्रेंस टेस्ट पास करना
- शुरुआती सैलरी: ₹5 लाख से ₹11 लाख प्रति वर्ष
4. बिजनेस मैनेजमेंट (BBA): अगर आप बिजनेस चलाना या मैनेजमेंट में करियर चाहते हैं तो यह बढ़िया विकल्प है।
- कोर्स का नाम: BBA
- अवधि: 3 साल
- योग्यता: 12वीं में 50%
- शुरुआती सैलरी: ₹3 लाख से ₹7 लाख प्रति वर्ष
12वीं स्ट्रीम के बाद करियर विकल्प- आर्ट्स स्ट्रीम
1. बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) स्पेशलाइजेशन के साथ: आप मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान जैसे विषयों में विशेषज्ञता ले सकते हैं।
- कोर्स का नाम: BA Hons
- अवधि: 3 साल
- योग्यता: 12वीं में 50%
- शुरुआती सैलरी: ₹3 लाख से ₹7 लाख प्रति वर्ष
2. पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन: अगर आप मीडिया, न्यूज़ या डिजिटल दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह सही विकल्प है।
- कोर्स का नाम: मास कम्युनिकेशन
- अवधि: 3 साल
- योग्यता: 12वीं में 50%
- शुरुआती सैलरी: ₹2 लाख से ₹22 लाख प्रति वर्ष
3. लॉ (LLB): कानून का क्षेत्र बहुत बड़ा है, जिसमें आप वकील या लीगल कंसल्टेंट बन सकते हैं।
- कोर्स का नाम: LLB
- अवधि: 5 साल (इंटीग्रेटेड कोर्स)
- योग्यता: 12वीं में 50% और एंट्रेंस टेस्ट पास करना
- शुरुआती सैलरी: ₹3 लाख से ₹6 लाख प्रति वर्ष
4. ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट: अगर आप घूमना पसंद करते हैं, तो यह करियर आपके लिए है।
- कोर्स का नाम: ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट
- अवधि: 3 साल
- योग्यता: 12वीं में 50%
- शुरुआती सैलरी: ₹3 लाख से ₹6 लाख प्रति वर्ष
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है की आप 12वीं कक्षा पास करने के बाद कौन कौन सा करियर विकल्प को चुन सकतें हैं और आगे अपना करियर बना सकतें हैं। इसलिए, अपने रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार सोच-समझ कर निर्णय लें। अगर सही राह पर चलें, तो सफलता निश्चित है। आर्टिकल पढ़ने के बाद सब विकल्पों पर ध्यान दें उसके बाद ही कोई कदम उठाएं।
FAQs
12वीं के बाद सबसे अच्छा करियर विकल्प कौन सा है?
12वी के बाद सबसे ज्यादा चुना जाने वाला विकल्प है इंजीनियरिंग (B.Tech/B.E)
सबसे बेस्ट करियर ऑप्शन कौन सा है?
देखने तीनो स्ट्रीम साइंस, कोम्मेर्स और आर्ट्स बेस्ट विकल्प हैं, आपको अपने रूचि के मुताबिक़ चयन करना है।